Showing posts with label Netflix. Show all posts
Showing posts with label Netflix. Show all posts

Wednesday, 11 June 2025

#SunnyDeol इफ़ेक्ट का शिकार दक्षिण का #Jaat !



दक्षिण के फिल्म निर्माता  Mythri Movie Makeers और पीपल मीडिया फैक्ट्री की निर्मिति और दक्षिण के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट में रिजायना कैसांद्रा, जगपति बाबू, रम्या कृष्णन, आदि जैसे दक्षिण के लोकप्रिय कलाकारों की भरमार है।

 




दक्षिण के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों से भरी इस फिल्म का उत्तर भारत के दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण सनी  देओल है।  उनका साथ उत्तर भारत के जाने पहचाने रणदीप हूडा, सैयामी खेर, जरीना वहाब और मकरंद देशपांडे भी है।

 




किन्तु...किन्तु... इस फिल्म पर दक्षिण का प्रभाव तनिक भी दिखाई नहीं देता।  दक्षिण के लेखकों द्वारा लिखी गई, इस फिल्म पर बॉलीवुड का प्रभाव साफ़ साफ दिखाई देता।  या योन कहा जाये कि जाट अपने शीर्षक के अनुरूप सनी देओल के व्यक्तित्व पर निर्भर है।

 




फिल्म पर सनी देओल के प्रभाव का अनुमान इस प्रकार से लगाया जा सकता है कि फिल्म में सनी देओल बताते हैं कि उत्तर ने इस ढाई किलो के हाथ को देख  लिया, अब दक्षिण के लोग देखेंगे।  इस प्रकार से फिल्म में सनी देओल का चरित्र १९९३ की फिल्म दामिनी के नशेड़ी वकील की ताकत दिखाता है।




 

बात यही तक सीमित नहीं रहती।  फिल्म के तमाम दृश्य सनी देओल की ताकत दिखाने में लगे रहते है। वह ग़दर एक प्रेम कथा के जाट ड्राइवर तारा सिंह की तरह हैंड पंप तो नहीं उखाड़ते, किन्तु कभी पंखा और कभी खम्बा उखाड कर दुश्मनों को पीटते दिखाई देते है।  इससे फिल्म सनी देओल से बुरी तरह से प्रभावित लगने लगती है।

 




फिल्म में एक्शन है किन्तु, रोमांस और हास्य नदारद है।  जो भी थोड़ा बहुत हास्य है, वह सनी देओल इडली खाने, धक्के से इडली गिराने और नाम बताने वाले संवादों पर ही केंद्रित है।  यह कारण है कि सुस्त गति से चलती यह फिल्म अधिक सुस्त लगती है।

 




इसमें कोई संदेह नहीं कि सनी देओल ने अपना ब्रिग्रेडियर बलदेव प्रताप सिंह का चरित्र ठीक ठाक किया है।  किन्तु, फिल्म पर अपना प्रभाव डालते हैं, राणातुंगा की भूमिका में रणदीप हूडा।  वह अपने चरित्र को इतना प्रभावशाली प्रस्तुत करते हैं कि सनी देओल का ब्रिग्रेडियर स्वतः ही सशक्त बन जाता है।

 




रणदीप हूडा के बाद, यदि किसी अन्य कलाकार के अभिनय की बात की जाएगी तो वह सैयाम खेर नहीं, न ही जरीना वहाब, बल्कि दक्षिण की अभिनेत्री रिजायना कैसेंड्रा हैं। वह अपने राणातुंगा की पत्नी भारती के चरित्र को बिना अतिरेक के पूर्णतया क्रूर बनाती है। उनके चरित्र के सामने सैयामी खेर और जरीना वहाब के चरित्र याद नहीं रहते।





फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसका लेखन और निदेशन है।  लेखकों ने अपने निर्देशक को सहयोग देने का तनिक प्रयास भी नहीं किया।  ऐसे में डॉन सीनू, बॉडीगार्ड और क्रैक में अपने प्रतिभा दिखा चुके गोपीचंद को फीका तो लगना ही था।

 




यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसलिए जो दर्शक इसे छवि गृहों में न देख सके हो, वह देख सकते है।  

Wednesday, 22 January 2025

#Netflix की #DhoomDhaam में #YamiGautam और #PratikGandhi



नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी ओरिजिनल फिल्म ‘धूम धाम’ के टीज़र का धूमधाम से अनावरण किया । इस टीज़र में यामी गौतम और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं। यामी के पति आदित्य धर द्वारा निर्मित इस फिल्म का टीज़र फिल्म की विचित्र कहानी की ओर इशारा करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म में यामी गौतम सकुचाती दुल्हन नहीं, बल्कि एक्शन पैक्ड दुल्हन है ।




फिल्म में यामी मुंबई की पारंपरिक लड़की कोयल चड्डा की भूमिका में है, जबकि प्रतीक ने एक मज़ेदार गुजराती पशु चिकित्सक डॉ. वीर की भूमिका निभाई है। दोनों की दिलचस्प भेंट एक वैवाहिक विज्ञापन के माध्यम से होती है । दोनों ही अपने आदर्श जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।




इस फिल्म कोई आदित्य धर के साथ रिषभ सेठ और आर्ष वोरा ने लिखा है । फिल्म का निर्देशन रिषभ सेठ ने किया है । फिल्म का टीज़र रुचिकर है । विशेष रूप से यामी की कोयल दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देती है। उनके एक्शन से ऐसा प्रतीत होता है कि वह अंडरकवर एजेंट की भूमिका कर रही है ।




क्या डॉक्टर वीर आदर्श पत्नी पा सकेंगे ? क्या कोयल चड्डा आदर्श पत्नी साबित होंगी ? इसे जानने के लिए दर्शकों कोई धूम धाम के नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की प्रतीक्षा करनी होगी । यह तिथि भी बहुत दूर नहीं, वैलेंटाइन्स डे १४ फरवरी है ।

Monday, 20 January 2025

#Hindi #BlackWarrant : ७ एपिसोड्स के २ ब्लैक वारंट !



नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हिंदी सीरीज ब्लैक वारंट १९८० के दशक में दिल्ली की तिहाड़ जेल में नवनियुक्त तीन जैलरो में से एक सुनील गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ब्लैक वारंट : कॉन्फेशन ऑफ़ अ तिहाड़ जेलर पर आधारित है।  जैसा किताब के शीर्षक से स्पष्ट है, सीरीज तीन में से एक जेलर की आत्मकथा है।




 

इस पुस्तक पर सीरीज बनाने का कारनामा अप्प्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा नेटफ्लिक्स के लिए किया गया है। इस सीरीज को आरकेश अजय और सत्यांशु सिंह ने लिखा है। सीरीज की सात कड़ियों के निर्देशन का भार विक्रमादित्य मोटवाने के साथ सत्यांशु सिंह, आरकेश अजय, रोहिन रवींद्रन नायर और अम्बिका पंडित के कंधो पर दिखाया गया है।




 

ब्लैक वारंट, ७ कड़ियों तक सीमित होने के बावजूद, ७ कड़ियों तक फैली लगती है। वह इसलिए कि इस सीरीज को नितांत सपाट लिखा गया है।  निर्देशित किया गया है।  लिखा क्या गया है, लगता है छाप दिया गया है। कुछ भी कल्पनाशील नहीं। कोई रोमांच या एक्शन नहीं।  हालाँकि, फिल्म में,  उस समय अख़बारों की सुर्ख़ियों में बने रहने वाले तीन कुख्यात गुटों त्यागी, हड्डी और सिख गुट के बीच आये दिन खुनी टकराव को दर्शाती है। किन्तु, पांच पांच निर्देशक कोई रोमांच और एक्शन नहीं पैदा कर पाये।



 

फिल्म में तिहाड़ में भ्रष्टाचार और जेल अधिकारीयों के संरक्षण को दर्शाया गया है। किन्तु, बेजान तरीके से।  तिहाड़ या देश की किसी जेल में इससे अधिक भ्रष्टाचार और क्रूरता है।  राशन का गायब होना कोई मसला नहीं। क्योंकि, जेल का खाना खाना किसी को अच्छा नहीं लगता।  जो पैसा दे सकते है, वह घर का खाना नियमित खा सकते है।  मानवाधिकार आयोग के कारण बंदियों के राशन में कोई कटौती नहीं की जा सकती है। भ्रष्टाचार के दुसरे कई रास्ते है।  जिन्हे या तो दिखाया नहीं गया है या जेलर सुनील गुप्ता ने अपनी किताब में उल्लेख ही नहीं किया है।




 

अब बात करते है सीरीज  में अभिनय की। पूरी सीरीज जेलर सुनील कुमार गुप्ता के चरित्र पर केंद्रित है।  इस भूमिका को कपूर खानदान के पृथ्वीराज कपूर के बेटे शशि कपूर के जेनिफर केंडल से बेटे कुणाल कपूर के शीना सिप्पी से बेटे जहान कपूर ने किया है।  जहान का अभिनय के क्षेत्र में प्रवेश हंसल मेहता की प्रोपेगंडा फिल्म फ़राज़ से हुआ था। जहान फिल्म फराज के फ़राज़ थे, किन्तु उनके बेजान अभिनय ने फिल्म को कहीं का नहीं छोड़ा था। सीरीज ब्लैक वारंट में  भी वह कोई विकास करते नहीं दिखाई देते।




 

फिल्म में प्रभावशाली अभिनय करने वालो में, हरियाणवी जेलर विपिन दहिया की भूमिका में अनुराग ठाकुर प्रभावित करते है।  उनके बाद, डीएसपी राजेश तोमर और युवा जेलर शिवराज सिंह मंगल की भूमिका में परमवीर सिंह चीमा ध्यान आकृष्ट करते है।

#Gunaah की राह पर चलता #Kankhajura

ओवर द टॉप अर्थात ओटीटी की त्रासदी बन गई है कि यह प्लेटफार्म या तो देशी विदेशी फिल्मों का सीरीज पर निर्भर हो गए है।   इनमे भी थ्रिलर , मर्डर ...